{"_id":"683b65653170d3ddac00473a","slug":"boy-missing-after-chandmari-assault-case-found-injured-on-the-fifth-day-kangra-news-c-95-1-kng1004-179476-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चांदमारी मारपीट मामले के बाद लड़का लापता, पांचवें दिन घायलावस्था में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चांदमारी मारपीट मामले के बाद लड़का लापता, पांचवें दिन घायलावस्था में मिला
Sun, 01 Jun 2025 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस थाना मैक्लोडगंज के अंतर्गत चांदमारी में 27 मई की रात से लापता युवक शनिवार शाम को सर्च ऑपरेशन के दौरान घायल अवस्था में टीहरा लाइन जंगल में मिला। स्कूटी-ऑटो से छेड़छाड़ और पेट्रोल चोरी के आरोप में स्थानीय लोगों की ओर से की गई मारपीट मामले के बाद यह लड़का पिछले पांच दिनों से लापता था। शनिवार शाम को लापता सुधेड़ निवासी शिवांश टीहरा लाइन के समीपवर्ती पुराने सेंटर स्कूल के साथ लगते जंगल से मिला है। शिवांश को जंगल में कराहते हुए चांदमारी क्षेत्र के कुछ स्थानीय युवकों ने सुना था, जिसके बाद उसे रेस्क्यू कर धर्मशाला अस्पताल लाया गया है।
उसके बाजू और टांग में चोट आई है और धर्मशाला में उपचार चल रहा है। इससे पहले शनिवार सुबह शिवांश के परिजनों सहित ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी और एएसपी को ज्ञापन सौंप मारपीट करने वाले लोगों को शिवांश की तलाश के लिए ज्ञापन सौंपा था। शनिवार सुबह धर्मशाला पहुंचे सुधेड़ पंचायत के पूर्व प्रधान अजीत नैहरिया, शिवांश के दादा पूर्ण चंद, मामा मनोज कुमार सहित अन्य परिजनों ने कहा था कि पिछले पांच दिनों से शिवांश की कोई जानकारी नहीं मिल रही है।
परिजनों ने मारपीट पर उठाए सवाल, कहा गलती की थी तो पुलिस में देते शिकायत
27 मई की रात को शिवांश के साथ चांदमारी में स्थानीय लोगों ने स्कूटी और ऑटो से छेड़छाड़ और पेट्रोल निकालने के आरोप के चलते बेरहमी से मारपीट की थी। लड़के को इतनी बेरहमी से पीटा था कि वह बेहोश हो गया और उसको पानी पिलाने और होश में लाने के बाद पुलिस के हवाले किया गया। वहीं परिजनों का कहना है कि यदि लड़कों की ओर से वाहनों से छेड़छाड़ और कोई अन्य गलती की थी तो उनको पकड़ कर परिजनों के नंबर लेकर मामले की जानकारी देते अथवा पुलिस के हवाले कर देते। स्थानीय लोगों ने ऐसा न करके कानून हाथ में लेकर पिटाई की। इस दौरान परिजनों ने उसके अपहरण होने की भी आशंका जताई थी। वहीं, शनिवार शाम को लापता शिवांश टीहरा लाइन के साथ लगते जंगलों में मिल गया है और स्थानीय युवकों ने उसका रेस्क्यू कर धर्मशाला अस्पताल पहुंचाया है। अब शिवांश के बयानों से ही स्पष्ट होगा कि पांच दिनों तक वह कहां था। परिजनों की आशंका के अनुसार उसको कहीं बंद करके तो नहीं रखा गया था।
विज्ञापन
उधर, एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि लापता सुधेड़ का लड़का मिल गया है। उसकी बाजू और टांग में चोटें आई हैं, जिसका उपचार धर्मशाला अस्पताल में चल रहा है। शिवांश के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।