फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bowed his head at the feet of Mother Ashapuri

Kangra News: मां आशापुरी के चरणों में नवाया शीश

Fri, 02 Jan 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bowed his head at the feet of Mother Ashapuri
जालग/जयसिंहपुर (कांगड़ा)। नववर्ष के पावन अवसर पर जयसिंहपुर के समीप नागावन पहाड़ी पर स्थित प्राचीन आशापुरी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नववर्ष के पहले दिन सुबह से ही क्षेत्र सहित दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने मां आशापुरी के दरबार में शीश नवाकर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सुबह 6:00 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जबकि 6:30 बजे विधिवत आरती संपन्न हुई। पुजारी ईश्वर दास और विक्रम ने बताया कि प्रातःकालीन आरती के साथ ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थीं।
विज्ञापन

मंदिर के प्रांगण में बृजेश्वरी माता जागरण पार्टी सलेहरा ने भक्ति भाव से भजन प्रस्तुत किए। दिनभर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नववर्ष की शुभ शुरुआत की। जय माता आशापुरी महिला मंडल की प्रधान कृष्णा देवी ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर मां आशापुरी के चरणों में शीश नवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed