{"_id":"694d8e117f90434fb80a8fe7","slug":"both-the-minors-were-safely-taken-to-the-balika-ashram-muhi-kangra-news-c-95-1-kng1002-212606-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बालिका आश्रम मूहीं में सुरक्षित पहुंचाईं दोनों नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बालिका आश्रम मूहीं में सुरक्षित पहुंचाईं दोनों नाबालिग
Fri, 26 Dec 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। बालिका आश्रम मूहीं से मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद फरार हुई दोनों नाबालिग लड़कियों को रक्कड़ पुलिस की टीम ने बुधवार रात आठ बजे सुरक्षित आश्रम पहुंचा दिया है। शिमला के बालूगंज से बरामद की गई इन किशोरियों को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आश्रम प्रबंधन के सुपुर्द कर दिया गया। हालांकि बच्चियों की सकुशल वापसी से विभाग ने राहत की सांस ली है लेकिन बार-बार सामने आ रही इस तरह की गंभीर चूक को लेकर निदेशालय सख्त रुख अपना सकता है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इन बच्चियों के बार-बार भागने की प्रवृत्ति और सुरक्षा में लगी सेंध को देखते हुए निदेशालय जल्द ही पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब कर सकता है। निदेशालय यह जांचना चाहता है कि वार्डन और सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद ये लड़कियां पठानकोट और फिर शिमला तक पहुंचने में कैसे कामयाब रहीं। महिला एवं बाल विकास विभाग के उच्च अधिकारी इस बात पर भी गौर कर रहे हैं कि पूर्व में हुई ऐसी ही घटनाओं के बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए। बालिका आश्रम में किशोरियों को पहुंचाने की पुष्टि एसपी देहरा मयंक चौधरी ने की है।
विज्ञापन