{"_id":"66c7cf3d9ed72f1732066e59","slug":"both-the-girls-were-buried-in-ranital-due-to-their-young-age-kangra-news-c-95-1-kng1002-144198-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: उम्र छोटी होने के चलते रानीताल में दफनाई दोनों बच्चियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: उम्र छोटी होने के चलते रानीताल में दफनाई दोनों बच्चियां
Fri, 23 Aug 2024 05:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा के रानीताल गांव में मंगलवार रात दो बच्चियों की मौत के मामले में उनके पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस की निगरानी में वीरवार को दफना दिया गया है। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि बच्चियों की आयु छोटी होने के कारण उनका अंतिम संस्कार नहीं करवाया गया, बल्कि उन्हें दफना दिया गया। वहीं, उनकी मां, जो कि टांडा में उपचाराधीन थी, को वीरवार को छुट्टी दे दी गई है। उसकी हालत में सुधार हो गया है, जिसके चलते उसे घर भेजा गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि पूरे मामले का पटाक्षेप तब तक नहीं हो सकता जब तक खाने के सैंपल, जो कि जांच के लिए लैब भेजे गए हैं, की रिपोर्ट नहीं आ जाती। गत दिनों रानीताल में एक प्रवासी परिवार की महिला और उसकी दो बच्चियां, खुशी (7 वर्ष) और अंशिका (3.5 वर्ष), संदिग्ध परिस्थितियों में बीमार हो गई थीं, और इन दोनों बच्चियों की मौत हो गई थी। मां भी गंभीर हालत में टांडा में उपचाराधीन थी। आशंका जताई जा रही है कि उनकी तबीयत खाने के बाद बिगड़ी थी।