फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Boh valley danced to the songs of Ishant Bhardwaj and Raj Jerry

Kangra News: इशांत भारद्वाज और राज जैरी के गीतों पर झूमी बोह घाटी

Sun, 08 Jun 2025 11:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 08 Jun 2025 11:56 AM IST
विज्ञापन
Boh valley danced to the songs of Ishant Bhardwaj and Raj Jerry
शाहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की बोह घाटी में युवा उत्सव कमेटी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शनिवार शाम पांच से लेकर रात करीब दस बजे तक किया। इस मौके पर उद्योगपति जितेंद्र सोढ़ी मुख्यातिथि और हिमालयन गद्दी यूनियन के राज्य अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। साथ ही शाहपुर पुहाड़ा निवासी कमल मोनू भी विशेष अतिथि उपस्थित हुए।
विज्ञापन

स्टार नाइट में हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध गायक निक्की जीनी गोजरी फेम इशांत भारद्वाज, तेरा मेरा लगन फेम हिमाचली गायक राज जैरी, सुमना फेम गायक सुरिंद्र कपूर और विक्रांत भंद्राल, अम्मा मेरी कदियां नुआचड़ी डोरा फेम सुजाता भारद्वाज ने एक से एक बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर खूब मनोरंजन किया। इस दौरान इशांत भारद्वाज और राज जैरी ने अपने गीतों की प्रस्तुति देकर बोह घाटी के लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बरहाल रात करीब 10 बजे तक घाटी में संगीत के तराने बजते रहे। युवा उत्सव कमेटी के प्रधान ओमचंद ने बताया कि घाटी की सर्द हवाओं में सुरों की महफिल स्थानीय युवाओं के सहयोग से सजाई गई। इस कार्यक्रम में ब्रदर्ज बैंड शाहपुर ने अपनी कला से संगीत को आकार दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed