फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Blood test will be done in Baijnath Hospital, CBC machine will be installed

उपमंडलीय चिकित्सालय में हो सकेंगे ब्लड से संबंधित सभी टेस्ट

Thu, 30 Dec 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Blood test will be done in Baijnath Hospital, CBC machine will be installed
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडलीय चिकित्सालय बैजनाथ में अब खून से संबंधित टेस्ट हो सकेंगे। इसके लिए यहां सीबीसी मशीन लगाई जाएगी। इसके अलावा मेडिकल सर्टिफिकेट फीस में 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई हैं। वहीं, आरकेएस कर्मियों का वेतन भी बढ़ाने का फैसला लिया गया है। समिति के चेयरमैन एसडीएम सलीम आजम की अध्यक्षता में हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
विज्ञापन

बैठक में विधायक मुल्ख राज प्रेमी उपस्थित रहे। मार्च 2022 तक की अवधि के लिए पेश किए गए बजट की जानकारी देते हुए एसएमओ डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि 47 लाख 91 हजार की निर्धारित राशि में से अब तक 23 लाख 98 हजार 915 रुपये व्यय किए जा चुके हैं, जबकि शेष रही राशि को विभिन्न कार्यों पर मार्च 2022 तक खर्च किया जाएगा। बैठक में आरकेएस के तहत कार्य कर रहे कर्मचारियों के वेतन में 500 रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया। विधायक ने कहा कि अस्पताल में विधायक निधि से सीबीसी मशीन की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पहली बार अस्पताल में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के सभी पद भरे हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने चिकित्सकों और नर्सों से मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने और उनकी सुविधाओं पर ध्यान देने का आग्रह किया। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर डॉ. रमेश डोगरा. डॉक्टर अरुण, मंडल अध्यक्ष भीखम कपूर, अनिल शर्मा, वीरेंद्र राणा, मुल्ख राज शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed