{"_id":"6a1f2a7afb3a9cafb40095db","slug":"blood-not-available-for-dialysis-elderly-woman-dies-kangra-news-c-95-1-kng1045-237444-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: डायलिसिस के लिए नहीं मिला रक्त, बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: डायलिसिस के लिए नहीं मिला रक्त, बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन
-टांडा अस्पताल का मामला, 29 मई को होना था डायलिसिस
-परिजनों का आरोप, ब्लड बैंक से नहीं मिला रक्त, स्वयं व्यवस्था करने को कहा
-सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा मामला, लोगों ने की जांच की मांग
-- -- -- -- -- -- -
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अस्पताल प्रशासन पर एक बुजुर्ग महिला को डायलिसिस के दौरान आवश्यक रक्त उपलब्ध न कराने के आरोप लगे हैं। मामला सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है।
जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय कमला देवी का टांडा अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग में उपचार चल रहा था। महिला को बार-बार यहां डायलिसिस के लिए लाना पड़ता था। 29 मई को भी बुजुर्ग का डायलिसिस होना था। इस दौरान महिला को खून चढ़ाने के लिए कहा गया। कहा गया कि खून की व्यवस्था कर लें। अस्पताल के ब्लड बैंक में खून नहीं है।
बुजुर्ग को तीन दिन तक रक्त उपलब्ध नहीं हो पाया और उसकी मौत हो गई। आरोप है कि परिजनों को लगातार तीन दिन तक रक्त उपलब्ध नहीं कराया गया। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीज के लिए खून की व्यवस्था करना उनकी क्षमता से बाहर था लेकिन इसके बावजूद उन्हें कोई राहत नहीं मिली। मामला सामने आने के बाद लोगों ने अस्पताल की रक्त आपूर्ति व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
अगर ऐसी घटना हुई है तो यह चिंता का विषय है। इस मामले में संबंधित विभाग से रिपोर्ट मांगी जाएगी और जांच की जाएगी। खामियां पाए जाने पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -डॉ. मिलाप शर्मा, प्राचार्य, टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल