{"_id":"67d1d99ea898d73e3e06fdb6","slug":"black-screen-on-windshield-and-driving-without-license-will-attract-a-fine-of-rs-14000-kangra-news-c-95-1-kng1004-168827-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शीशे पर काली स्क्रीन और बिना लाइसेंस कार चलाने पर 14,000 रुपये का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शीशे पर काली स्क्रीन और बिना लाइसेंस कार चलाने पर 14,000 रुपये का चालान
Thu, 13 Mar 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। कार के शीशे पर काली स्क्रीन चढ़ाने और बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर पुलिस ने एक व्यक्ति का 14,000 रुपये का चालान काटा है। इस कार चालक को पुलिस ने मंगलवार को भी काले शीशे हटाने के लिए हिदायत थी। यातायात पुलिस की हिदायत को नजरअंदाज कर चालक बुधवार को फिर कार सड़कों पर दौड़ाता दिखा। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। हैरत की बात यह है कि बुधवार को कार मालिक नहीं, बल्कि एक अन्य युवक चला रहा था और उसके पास लाइसेंस भी नहीं था। कार मालिक सकोह से है जबकि बुधवार को इसे धर्मशाला के कंडी का युवक चला रहा था।
बिना नंबर प्लेट और हेलमेट बाइक चलाने पर 9,500 रुपये का चालान
धर्मशाला यातायात पुलिस ने बुधवार को एक बाइक चालक को 9,500 रुपये का चालान थमाया है। धर्मशाला में तिब्बती महिलाओं की ओर से निकाली गई रैली के दौरान यह बाइक सवार तेज रफ्तार से भीड़ के बीच से बाइक को चला रहा था। इस बाइक पर न तो नंबर प्लेट थी और न ही चालक ने हेलमेट पहना था। जिस पर पुलिस ने बाइक चालक को रोका तो उसके पास आरसी भी नहीं थी। बाइक धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के झियोल पंचायत के युवक के नाम पर पंजीकृत है और वह स्वयं ही इसे चला रहा था। नियमों की अवहेलना पर युवक का 9,500 रुपये का चालान काटा गया।
- यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। धर्मशाला में यातायात नियमों की अवहेलना पर एक कार का 14,000 और एक बाइक का 9,500 रुपये चालान काटा गया है।
विज्ञापन
- हितेष लखनपाल, एएसपी कांगड़ा।