फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP took out tricolor march in Jaisinghpur-Alampur and Panchrukhi

Kangra News: जयसिंहपुर-आलमपुर और पंचरुखी में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Wed, 13 Aug 2025 06:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 13 Aug 2025 06:26 AM IST
विज्ञापन
BJP took out tricolor march in Jaisinghpur-Alampur and Panchrukhi
जयसिंहपुर में तिंरगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। -स्रोत : पार्टी
आलमपुर/जयसिंहपुर/पंचरुखी (कांगड़ा)। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को भाजपा के आलमपुर, पंचरुखी और जयसिंहपुर मंडलों के कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। आलमपुर मंडल ने गंदड़ बाजार से, जयसिंहपुर मंडल ने अपर लंबागांव बाजार से और पंचरुखी मंडल ने पंचरुखी बाजार से यात्रा की शुरुआत की।
विज्ञापन

तीनों यात्राएं राष्ट्र एकता और भाईचारे के प्रतीक के रूप में आगे बढ़ीं। इस दौरान भारत मां के जयकारों और ‘जयहिंद’ नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने किया। उन्होंने कहा कि “हर घर तिरंगा” और तिरंगा यात्रा कार्यक्रम राष्ट्र प्रेम व आपसी सद्भावना को मजबूत करने का माध्यम हैं। हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और तिरंगा गौरव एवं स्वाभिमान का प्रतीक है।
विज्ञापन

इस मौके पर आलमपुर मंडल अध्यक्ष हनुमंत शर्मा, जयसिंहपुर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राणा, पंचरुखी मंडल अध्यक्ष ऊषा राणा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed