फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP's attempt to damage control in Fatehpur

भाजपा की फतेहपुर में डैमेज कंट्रोल की कोशिश

Wed, 07 Jul 2021 08:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
BJP's attempt to damage control in Fatehpur
फतेहपुर (कांगड़ा)। भाजपा की मीटिंग में उठे विरोध के स्वरों पर भाजपा हाईकमान चौकस हो गई है। डैमेज कंट्रोल की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पूर्व जिला पार्षद जगदेव सिंह को भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा का उपाध्यक्ष और बलदेव ठाकुर को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ रीता ठाकुर को भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने पूर्व जिला पार्षद जगदेव सिंह के निवास स्थान भाटिया में देर शाम आयोजित बैठक के दौरान उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर जगदेव सिंह और बलदेव ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जता कर उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे बखूबी निभाएंगे और आने वाले उपचुनाव में जिसको भी पार्टी टिकट देगी उसके साथ पूरी निष्ठा से चलेंगे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कृपाल परमार, प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष ओपी चौधरी, संसदीय क्षेत्र के विस्तारक राजपाल, भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के अध्यक्ष रमेश राणा, जिला महामंत्री डॉ. सतीश शर्मा, मंडल अध्यक्ष करतार पठानिया, जिला मीडिया प्रभारी अजय पठानिया, जिला पार्षद शेर सिंह, संजीव पप्पू समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौरतलब है कि उपरोक्त तीनों नेता टिकट के प्रबल दावेदार माने जाते रहे हैं और भाजपा मंडल फतेहपुर से इनका छत्तीस का आंकड़ा जगजाहिर रहा है। बीते दिन भी रीता ठाकुर के समर्थक चक्की पार के नारे लगाकर विरोध कर रहे थे, जिस पर भाजपा ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश करते हुए तीनों नाराज नेताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed