फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP roared in Chachiyan, took out protest rally against Congress and raised slogans

Kangra News: चचियां में गरजी भाजपा, कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश रैली निकाल की जमकर नारेबाजी

Sat, 11 Jan 2025 08:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 11 Jan 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
BJP roared in Chachiyan, took out protest rally against Congress and raised slogans
पालमपुर भाजपा ने चचियां(नगरी) कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश रैली में उप​​स्थित कार्यकर्ता।
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर भाजपा ने चचियां (नगरी) कांग्रेस के खिलाफ कई मुद्दों को लेकर आक्रोश रैली निकाली। प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर की अगुवाई में निकाली गई इस रैली में भाजपाइयों ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा ने कांग्रेस सरकार के साथ स्थानीय विधायक आशीष बुटेल के खिलाफ भी जमकर तीर छोड़े।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा के महामंत्री और पालमपुर से भाजपा के प्रत्याशी रहे त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जहां-जहां कार्यालय को बंद किया है, वहां भाजपा जनता के साथ आंदोलन करेगी। ताले अपने आप खुलने शुरू हो जाएंगे। इसकी शुरुआत चचियां से हो चुकी है। पूर्व भाजपा सरकार ने कार्यालय खोले और कांग्रेस ने उस पर ताले जड़ दिए।
विज्ञापन

पूर्व भाजपा सरकार ने चचियां की 15 पंचायतों की मांग पर लोक निर्माण विभाग का उप कार्यालय खोला। भाजपा ने 14 अक्तूबर, 2022 को यहां गोशाला का लोकार्पण किया गया। लेकिन, कांग्रेस इसके लिए कुछ नहीं कर रही है। कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के लिए जनता को धोखा दिया, उनके साथ विश्वासघात किया। 1500 रुपये के नाम पर महिलाओं को ठगा गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक ने जनता से यह सफेद झूठ बोला कि हम पालमपुर में डीसी का कार्यालय खोलेंगे। लेकिन, 40 साल से सत्ता में आसीन जो परिवार एक पटवार खाना न खोल पाया हो वह डीसी कार्यालय क्या खोलेगा। पूर्व भाजपा सरकार ने चचियां की जनता की मांग पर उप-तहसील खोली। लेकिन, कांग्रेस ने आते ही इस पर तालाबंदी कर दी। अब जब तक इस उप तहसील का ताला नहीं खुल जाता वह चुप नहीं बैठेंगे। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed