फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP leaders inspected the road for PM's roadshow

पीएम के रोड शो को लेकर भाजपा नेताओं ने किया सड़क मार्ग का निरीक्षण

Thu, 09 Jun 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders inspected the road for PM's roadshow
धर्मशाला में प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान प्रस्तावित रोड शो के रूट का जायजा लेते हुए सांसद किशन - फोटो : Kangra
धर्मशाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धर्मशाला के प्रस्तावित प्रवास के दौरान रोड शो को लेकर खाका तैयार किया जा रहा है। इसे लेकर वीरवार को विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, सांसद किशन कपूर, वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर, विधायक अरुण कुमार, पर्यटन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनय शर्मा, भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने जिला प्रशासन के साथ रोड शो के रूट को लेकर चर्चा की और केसीसीबी के चौक से लेकर शहीद स्मारक तक मार्ग का निरीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अगले सप्ताह प्रवास प्रस्तावित है और हिमाचल के लिए यह गर्व का क्षण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात्रि ठहराव भी धर्मशाला में करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री धर्मशाला में इन्वेस्टर मीट और मंडी में राज्य सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रवास किया था। इसके साथ ही हाल ही में शिमला में केंद्र सरकार के आठ वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धर्मशाला प्रवास के दौरान भी रोड शो के माध्यम से भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed