फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP and Congress demonstrated strength in Dharamshala on the pretext of nomination

Kangra News: नामांकन के बहाने भाजपा और कांग्रेस ने किया धर्मशाला में शक्ति प्रदर्शन

Wed, 15 May 2024 05:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 15 May 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
BJP and Congress demonstrated strength in Dharamshala on the pretext of nomination
धर्मशाला। चुनाव नामांकन पत्र दाखिल करने के बहाने मंगलवार को धर्मशाला में भाजपा और कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा ने जोरावर स्टेडियम सिद्धबाड़ी तो कांग्रेस ने धुम्मू शाह मेला ग्राउंड दाड़ी में भीड़ जुटाकर जनता के बीच मजबूत सियासी पकड़ दिखाने का प्रयास किया। दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर चुनावी रैली में खूब हमलावर दिखे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा इस रैली में धर्मशाला की जनता के मान-सम्मान और विकास की लड़ाई की बातें कर मतदाताओं के बीच सहानुभूति जुटाते दिखे, तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुधीर पर कांग्रेस में रहकर सियासी दगाबाजी के आरोप लगाकर रैली में जनता के सामने उन्हें सियासी दुश्मन बताने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। खास बात यह है कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने धर्मशाला विस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा के नामांकन में उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

इसके बाद जोरावर स्टेडियम में आयोजित जनसभा में सुधीर शर्मा ने सहानुभूति कार्ड खेलते हुए कहा कि यह वही स्टेडियम है जहां पर मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में सबके सामने मेरा हाथ पटका था। सुधीर ने कहा कि उन्होंने कभी व्यक्तिगत लड़ाई नहीं लड़ी। बल्कि हमेशा धर्मशाला की जनता के मान-सम्मान और यहां के विकास की लड़ाई लड़ी है, लेकिन पिछले 14 माह में धर्मशाला की वर्तमान सरकार ने अनदेखी की। अनुराग ठाकुर के अलावा राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन और हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए सुभाष चंद मंगलेट ने भी रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। हर्ष और मंगलेट दोनों का पूर्व में कांग्रेस से नाता रहा है तो दूसरी तरफ कांग्रेस की रैली में मुख्यमंत्री सुक्खू के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक समेत प्रदेश के अन्य बड़े नेता मौजूद रहे। यहां मुख्यमंत्री ने धर्मशाला विस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी और केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के पक्ष में मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed