फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP and Congress are busy brainstorming for winning faces.

Kangra News: जिताऊ चेहरों के लिए भाजपा और कांग्रेस में माथापच्ची शुरू

Tue, 14 Apr 2026 01:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
BJP and Congress are busy brainstorming for winning faces.
धर्मशाला। प्रशासन की ओर से शहरी निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए रोस्टर जारी करते ही जिले की राजनीति गरमा गई है। धर्मशाला और पालमपुर नगर निगम सहित जिला परिषद के आगामी चुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। यही कारण है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं।
विज्ञापन

दोनों प्रमुख दलों ने प्रत्याशियों के चयन के लिए कमर कस ली है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बार केवल सिफारिश के आधार पर नहीं बल्कि आंतरिक सर्वे और जनता के फीडबैक के आधार पर टिकट तय किए जाएंगे। भाजपा और कांग्रेस अपनी पैठ मजबूत करने के लिए वार्ड स्तर पर फीडबैक ले रही हैं।
विज्ञापन

पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता टिकट की दावेदारी ठोंकने के साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं। नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए भी इसी तरह की चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। हालांकि जिला परिषद के चुनाव आधिकारिक रूप से पार्टी सिंबल पर नहीं लड़े जाते लेकिन राजनीतिक दलों का प्रत्यक्ष समर्थन पर्दे के पीछे से पूरी तरह सक्रिय रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असली घमासान नगर निगम के महापौर-उप महापौर और जिला परिषद के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर है, जिसके लिए दोनों दल अभी से समीकरण बैठाने में लग गए हैं।
प्रत्याशियों के चयन को लेकर पार्टी के भीतर सर्वे की प्रक्रिया जारी है। पार्टी केवल उन्हीं चेहरों पर दांव लगाएंगे, जिनकी जनता के बीच मजबूत पकड़ है। सचिन शर्मा, अध्यक्ष, कांगड़ा भाजपा

कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगी। जल्द ही चयन की उचित प्रक्रिया पूरी कर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की जाएगी। हरभजन चौधरी, धर्मशाला ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed