{"_id":"65f20c0b7a22065c830c1af4","slug":"bike-stolen-from-shahidi-gate-bharmaad-in-broad-daylight-case-registered-kangra-news-c-95-1-ssml1022-128549-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शहीदी गेट भरमाड़ से दिन दहाड़े बाइक चोरी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शहीदी गेट भरमाड़ से दिन दहाड़े बाइक चोरी, मामला दर्ज
Thu, 14 Mar 2024 01:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली के अधीन भरमाड़ में अज्ञात चोर एक मोटरसाइकिल को चुरा ले गए। इस संदर्भ में पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। अनिल कुमार निवासी सिद्धपुरघाड़ ने थाना में दी शिकायत में बताया है कि बीते सोमवार सुबह बजे बजे के करीब शहीदी गेट भरमाड़ के पास अपनी बाइक को पार्क कर किसी कार्य के लिए तलवाड़ा गया हुआ था।
शाम करीब चार बजे जब वापस आया तो वाहन वहां नहीं था। आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन वाहन कहीं भी नहीं मिला। इससे पहले भी एक वाहन भारतीय स्टेट बैंक भरमाड़, एक राजकीय माध्यमिक पाठशाला नियाल स्कूल के समीप दुकान से चोरी हुआ था। इनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है और अब तीसरा वाहन भरमाड़ शहीदी गेट से चोरी हो गया।
इस बारे में एसपी अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।