फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bike-scooty collision at Veer Chowk of Gaggal, one dead

Kangra News: गगल के वीर चौक पर बाइक-स्कूटी की टक्कर, एक की मौत

Tue, 22 Apr 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 22 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bike-scooty collision at Veer Chowk of Gaggal, one dead
गगल (कांगड़ा)। पुलिस थाना गगल के अंतर्गत गगल-चैतड़ू मार्ग पर स्थित वीर चौक पर रविवार देर रात बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। इस टक्कर में स्कूटी चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलजीत कुमार निवासी वार्ड नंबर-5 लोअर चैतड़ू, धर्मशाला के रूप में हुई है। वहीं, बाइक चालक सुनील कुमार निवासी सहौड़ा, कांगड़ा और उसके पीछे बैठे संजीव कुमार निवासी चौकी, नगरोटा बगवां घायल हुए हैं।
विज्ञापन

गगल पुलिस थाना प्रभारी उधम सिंह राजपूत ने बताया कि स्कूटी सवार गगल से चैतड़ू की तरफ जा रहा था और बाइक सवार चैतड़ू से गगल की तरफ आ रहे थे। इस दौरान बाइक सवार ने तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाते हुए गलत दिशा में आकर स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। जिससे कुलजीत गंभीर घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए टांडा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों बाइक सवारों का मेडिकल करवाया है और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed