फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bike rally to tell the youth about the ill effects of drugs

Kangra News: युवाओं को बाइक रैली से बताए नशे के दुष्प्रभाव

Sat, 23 Mar 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bike rally to tell the youth about the ill effects of drugs
डमटाल (वि)। अर्नी विश्वविद्यालय की ओर से शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए बाइख रैली का आयोजन किया गया। शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुए कार्यक्रम में लगभग 350 ज्यादा लोगों ने भाग लिया। रैली का शुभारंभ संस्थान के कुलपति विवेक सिंह ने किया। रैली ओमेक्स टॉवर, न्यू चंडीगढ़ से शुरू हुई और कुराली, रूपनगर, सरदार भगत सिंह के पैतृक गांव से होते हुए बालाचैर, नवांशहर, बंगा ग्रामीण, फगवाड़ा, जालंधर, दसूया, मुकेरियां से अर्नी विश्वविद्यालय, इंदौरा पंहुची। जबकि शनिवार सुबह नौ बजे अर्नी विश्वविद्यालय, इंदौरा से शुरू होकर पठानकोट, नूरपुर, धर्मशाला, गगरेट, तलवाड़ा से होते हुए वापस अर्नी विश्वविद्यालय, इंदौरा में रैली का समापन शाम छह बजे हुआ। इस दौरान अर्नी विवि के कुलपति ने कहा कि युवा पीढ़ी नशे का शिकार होकर अपने भविष्य को नष्ट कर रही है। ऐसे में युवाओं को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्नल मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों को अध्यात्म के तहत जिंदगी को समझने एवं अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एनएसएस के विद्यार्थियों ने कविताएं, देशभक्ति गीत और नाटक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed