फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bike of a person who came to attend retirement ceremony was stolen

Kangra News: रिटायरमेंट समारोह में शामिल होने आए व्यक्ति की बाइक चोरी

Fri, 02 May 2025 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 02 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bike of a person who came to attend retirement ceremony was stolen
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना देहरा के तहत रिटायरमेंट समारोह में भाग लेने आए एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। व्यक्ति बौंगता पंचायत में बाइक पर सवार होकर समारोह में हिस्सा लेने पहुंचा था। व्यक्ति ने इस बारे पुलिस थाना देहरा में में शिकायत दी है। जानकारी के अनुसार संबंधित व्यक्ति देहरा के साथ लगते गांव बौंगता में किसी जान-पहचान के यहां आयोजित रिटायरमेंट समारोह में शामिल होने आया था। शिकायत पत्र में व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी बाइक देहरा-हरिपुर सड़क मार्ग पर बौंगता में सड़क के किनारे खड़ी कर समारोह में गया था। करीब एक घंटे बाद जब लौटा तो बाइक वहां नहीं थी। उसने आसपास के लोगों से भी पूछा लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed