फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bike driven on under-construction road, video circulated

Kangra News: निर्माणाधीन सड़क पर दौड़ा दी बाइक, वीडियो प्रसारित

Mon, 06 Apr 2026 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 06 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bike driven on under-construction road, video circulated
बस्सी से तत्ताहर तक बन रही सड़क पर चलाई बाइक। स्रोत : जागरूक पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत चंदरुही क्षेत्र में बस्सी से तत्ताहर तक बन रही सड़क पर एक माह के लिए यातायात बाधित है। बावजूद इसके सोमवार को एक बाइक चालक ने मनमानी करते हुए प्रवेश किया और बाइक कच्चे सीमेंट पर दौड़ा दी। इससे निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचा है। लोक निर्माण विभाग की मेहनत पर भी पानी फिर गया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
लोक निर्माण विभाग इस सड़क पर पेवर ब्लॉक बिछा रहा है। ग्रामीणों जगत राम, विजय, संजय और सुनील सहित अन्य ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि जब सड़क को बंद किया है तब भी कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। इससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग भोरंज के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि आशंका है कि वाहन चालक ने नशे में यह कार्य किया है। मौके पर उपस्थित कनिष्ठ अभियंता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
28 अप्रैल को खुल जाएगी सड़क
जाहू (हमीरपुर)। बस्सी से तत्ताहर सड़क 28 अप्रैल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दी जाएगी। सड़क का विस्तारीकरण कार्य नौ करोड़ 26 लाख रुपये से किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के अनुभाग भरेड़ी के तहत सड़क कार्य को मार्च तक समाप्त करने का लक्ष्य रखा था लेकिन बारिश की वजह से देरी हो रही है। डली से गरसाहड़ तक टारिंग कार्य समाप्त हो चुका है। चंदरुही पेट्रोल पंप के पास करीब 45 मीटर क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाकर सड़क को चकाचक किया है। अब चंदरुही बाजार में कंक्रीट डालकर सड़क को पक्का किया जा रहा है। गरसाहड़ नाले पर पुलिया को भी निर्माण कंपनी ठीक करेगी। बरसात में पुलिया का एक हिस्सा टूट गया था। लोक निर्माण विभाग अनुभाग भरेड़ी के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार ने कहा कि पुलिया ठीक है लेकिन किनारे से एक डंगा गिरा है। इस स्थान पर डंगा लगाया जाएगा। वाहनों की आवाजाही वाया जड़ोह, बुंग्ग, अमरोह की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed