{"_id":"a59a7229cd3f2559a08c5553623b32b2","slug":"bike-accident-one-youth-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से लौट रहे युवा बाइक से गिरे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह से लौट रहे युवा बाइक से गिरे, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Fri, 27 Nov 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। इलाके की खस्ताहाल सड़कों ने शादी समारोह से घर लौट रहे एक बाइक चालक युवक की जान ले ली जबकि दूसरा गंभीर रूप में घायल हो गया। घायल का इलाज देहरा अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार देर रात शादी समारोह से दो युवक बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ढलियारा खड्ड पर बने खस्ताहाल कॉजवे पर गड्ढे में बाइक जंप करने से अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक नीचे गिर गए।
हादसे में युवक अक्षय पुत्र राजिंद्र कुमार निवासी बलियाणा की मौके पर मौत हो गई। जबकि, बाइक पर पीछे बैठे युवक करतार सिंह निवासी बलियाणा गंभीर तौर पर घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टरों ने अक्षय को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने अक्षय के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी देहरा रेणु शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है और उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच चल रही है।