फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Big relief to the people: Now Himcare cards will be made for the whole year

हिमकेयर कार्ड बनवाने या रिन्यू करवाने की प्रक्रिया हुई शुरू: सीएमओ

Tue, 05 Apr 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Big relief to the people: Now Himcare cards will be made for the whole year
धर्मशाला। सरकार ने मुख्यमंत्री हिम केयर स्वास्थ्य योजना आम जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत 5 लाख तक का इलाज चुनिंदा अस्पतालों में निशुल्क किया जाता है। सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि अब पात्र व्यक्ति अपनी इच्छा अनुसार एक साल के लिए अथवा तीन साल के लिए यह कार्ड बनवा सकता है। पात्र व्यक्ति कार्ड चाहे 3 साल के लिए बनवाए लेकिन प्रीमियम उसे 1 साल का ही देना है। आम जनमानस यह न सोचे कि 3 साल का कार्ड बनवाने के लिए उसे 3 गुना प्रीमियम भरना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया पूरा साल खुली रहेगी यानी कि कार्ड भी पूरा साल बनेंगे तथा रिन्यू भी पूरा साल होते रहेंगे। यह प्रक्रिया पहली अप्रैल से शुरू हो गई है। योजना के अंतर्गत प्रीमियम श्रेणी के हिसाब से रहेगा। बीपीएल परिवार, रेहड़ी-फड़ी वाले या मनरेगा मजदूर के लिए यह स्कीम मुफ्त रहेगी।
विज्ञापन

40% से अधिक विकलांग व्यक्ति या 70 वर्ष से अधिक आयु या वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, आउटसोर्स कर्मचारी, मिड डे मील वर्कर, अंशकालिक कर्मचारी, दिहाड़ीदार, आशा वर्कर और अनुबंध कर्मचारी वर्ग के लिए 365 रुपये का शुल्क रहेगा। अन्य लोगों के लिए यह शुल्क 1000 रुपये रहेगा। सरकार की इस योजना का लाभ उठाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के वेब पोर्टल पर जाकर या नजदीक के लोक मित्र केंद्र में 50 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed