फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bhojpur market closed in protest against the trade fair, demonstration held

Kangra News: व्यापार मेले के विरोध में भोजपुर बाजार बंद, किया प्रदर्शन

Sun, 07 Dec 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 07 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bhojpur market closed in protest against the trade fair, demonstration held
सुंदरनगर में मेले के विरोध में प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद - फोटो : कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के साथ बैठक करते एडीएम विशुराजा। स्रोत विभाग
सुंदरनगर (मंडी)। जवाहर पार्क सुंदरनगर में 10 दिसंबर से प्रस्तावित व्यापार मेले को लेकर स्थानीय व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। शनिवार को व्यापारियों ने मेले के विरोध में अपना भोजपुर बाजार दोपहर 12 बजे तक बंद रखा और प्रताप चौक से लेकर नगर परिषद कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल सुंदरनगर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल और सचिव संजय शर्मा ने एकजुट होकर मेले को बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा बार-बार आयोजित किए जाने वाले ऐसे मेलों से स्थानीय व्यापार पूरी तरह से ठप हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे मेले केवल बाहरी व्यापारियों को फायदा पहुंचाते हैं, जबकि स्थानीय व्यापारी भारी मंदी झेलने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक राकेश जम्वाल ने भी उनकी इस मांग का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed