डरोह (कांगड़ा)। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने शनिवार को तीन दिवसीय भेडू महादेव मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
परमार ने कहा कि मेले आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि भेडू महादेव मंदिर पर लाखों लोगों की आस्था है। उन्होंने मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए अतिरिक्त चार लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने मेला कमेटी को भी 31 हजार रुपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, मंदिर के महात्मा हरि हर ब्रह्मदास, मेला कमेटी के अध्यक्ष मनी राम खरयाल, उपप्रधान चंद्र किशोर, प्रधान देवी अशोक कटोच, प्रधान बसकेहड़ भूपिंदर राणा, दीपक नाग हितेश नाग, राम प्रसाद शर्मा सहित मेला कमेटी सदस्य और गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।