फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bhagat Singh House tops in volleyball competition

Kangra News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में भगत सिंह सदन अव्वल

Sat, 25 Oct 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh House tops in volleyball competition
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सन्हूं में अंतर सदन खेल प्रतियोगिता में​विजेता प्रतिभागियों को स
वॉलीबाल प्रतियोगिता में भगत सिंह सदन अव्वल
विज्ञापन

सन्हूं स्कूल में अंतर सदन खेल प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
धीरा (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सन्हूं में अंतर सदन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बैग फ्री डे के उपलक्ष्य में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें वॉलीबाल और बैडमिंटन के मुकाबले हुए। वॉलीबाल में लड़कों के भगत सिंह सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया। रानी लक्ष्मी बाई सदन दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की वॉलीबाल प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मी बाई सदन प्रथम एवं भगत सिंह सदन दूसरे स्थान पर रहा। लड़कों एवं लड़कियों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में भगत सिंह सदन प्रथम और रानी लक्ष्मी बाई दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 लड़कों की प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मी बाई सदन प्रथम रहा। विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित करने के उपरांत प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी भाग लेना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। अर्नव का हरयाणवी नृत्य सबने पसंद किया। इस मौके पर मीना, कृतिका, राजेश रोशन, अश्वनी, विशाल, वनिता, शिप्रा, निशा, नवीन, प्रवीण, अजीत, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed