फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Beware of rumours: There is no shortage of LPG, petrol and diesel in Kangra.

अफवाहों से बचें: कांगड़ा में नहीं है एलपीजी और पेट्रोल-डीजल का कमी

Wed, 11 Mar 2026 01:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Beware of rumours: There is no shortage of LPG, petrol and diesel in Kangra.
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए जिला प्रशासन और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। उपायुक्त और विभागीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और आपूर्ति शृंखला पूरी तरह सामान्य है।
विज्ञापन

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिला के सभी पेट्रोल पंपों पर वर्तमान में 16,01,095 लीटर पेट्रोल और 16,79,160 लीटर डीजल उपलब्ध है। सबसे अधिक स्टॉक धर्मशाला और इंदौरा उपमंडलों में है। वहीं, रसोई गैस की बात करें तो जिले की विभिन्न एजेंसियों के पास 22,151 घरेलू एलपीजी सिलिंडर स्टॉक में हैं।
विज्ञापन

विभाग के जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि पेट्रोलियम और गैस की गाड़ियां निरंतर पहुंच रही हैं और प्रतिदिन लगभग 7 से 8 हजार सिलिंडरों की निर्बाध सप्लाई की जा रही है। अब उपभोक्ता एक सिलिंडर रिफिल करवाने के 25 दिन बाद ही दूसरे सिलिंडर की बुकिंग कर पाएंगे। यह समय सीमा केवल पैनिक बुकिंग को नियंत्रित करने के लिए निर्धारित की गई है, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कांगड़ा में एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। मैं स्वयं सभी संबंधित विभागों के निरंतर संपर्क में हूं और आपूर्ति शृंखला पूरी तरह सामान्य है। लोग घबराकर जरूरत से ज्यादा स्टॉक जमा न करें, इसके लिए गैस रिफिलिंग के बीच समय सीमा निर्धारित की गई है। जिलावासियों से अपील है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें। -हेमराज बैरवा, उपायुक्त, कांगड़ा

बॉक्स:
धर्मशाला और इंदौरा उपमंडल में सबसे अधिक पेट्रोल-डीजल की खेप
उपमंडल पेट्रोल (लीटर) डीजल (लीटर) एलपीजी (सिलिंडर)
फतेहपुर 66675 75220 367
बैजनाथ 67666 77200 533
रैत 75225 80115 853
देहरा 111844 105764 1476
लंबागांव 60684 73654 859
सुलह 37000 32000 628
नूरपुर 77253 82456 1630
इंदौरा 185196 308112 3093
धर्मशाला (शहरी) 240582 364846 2480
धर्मशाला (ग्रामीण) 200210 32115 730
भवारना 116000 102000 854
नगरोटा सूरियां 77490 84890 1625
नगरोटा बगवां 40198 57154 1240
पंचरुखी 77900 12520 1900
परागपुर 89882 107624 1905
कांगड़ा 77290 83490 2248
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed