{"_id":"670189878976f37e5d0ddf14","slug":"bees-sitting-on-prasad-will-no-longer-bite-the-devotees-in-bajreshwari-temple-kangra-kangra-news-c-95-1-kng1004-149849-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में श्रद्धालुओं को अब नहीं काटेंगी प्रसाद पर बैठी मधुमक्खियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में श्रद्धालुओं को अब नहीं काटेंगी प्रसाद पर बैठी मधुमक्खियां
Sun, 06 Oct 2024 02:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 06 Oct 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा मंदिर परिसर में स्थापित शिव भागवानी के मंदिर में लगाया टफन गलास। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा। बज्रेश्वरी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को अब मंदिर परिसर में प्रसाद पर मंडराती मधुमक्खियों से काटने का भय नहीं रहेगा। मंदिर परिसर के भीतर स्थापित मंदिरों में अकसर श्रद्धालु प्रसाद रख देते हैं। इस प्रसाद पर मधुमक्खियां मंडराती रहती हैं और कई बार श्रद्धालुओं को काट लेती हैं। इस समस्या से अब यहां आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द निजात मिलने वाली है। मंदिर प्रशासन इन मंदिरों के बाहर टफन ग्लास लगवाने जा रहा है। राम मंदिर, शिव परिवार और खप्पर योगिनी मंदिर के बाहर टफन ग्लास का काम मुकम्मल होने जा रहा है।
यह काम मंदिर अधिकारी नीलम राणा की देखरेख में करवाया जा रहा है। मंदिर अधिकारी दानी श्रद्धालुओं के सहयोग से इस कार्य को अंजाम देने में जुटी हुई हैं। अमूमन श्रद्धालु इन मंदिरों के भीतर और बाहर में देवी देवताओं की मूर्तियों पर प्रसाद रख देते हैं, जिससे मधुमक्खियां मंदिर के आस पास मंडराती रहती हैं। ऐसे ही टफन ग्लास परिसर के बाकी मंदिरों में भी लगेंगे। मंदिर अधिकारी नीलम राणा ने बताया कि उनका प्रयास है कि सभी मंदिरों में टफन ग्लास लग जाएं, यह श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हैं।