{"_id":"60f837e88ebc3e79a04b705f","slug":"beed-panchayat-will-collect-polythene-with-public-cooperation-kangra-news-sml3776623122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दालों, तेल के लिफाफे जमा करवाने पर ही मिलेगा डिपो में राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दालों, तेल के लिफाफे जमा करवाने पर ही मिलेगा डिपो में राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ (कांगड़ा)। स्वच्छता की दिशा में नई पहल करते हुए बीड़ पंचायत अब ग्रामीणों के सहयोग से पॉलीथिन की थैलियां एकत्र करेगी।
पंचायत ने तय किया है कि राशन कार्ड धारकों को डिपो से मिली दालों और तेल के प्लास्टिक के लिफाफे सरकारी डिपो में जमा करवाने होंगे। इसके बाद ही उन्हें अगले माह का राशन मिलेगा। पंचायत ने क्षेत्र के समस्त राशन कार्ड धारकों से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की उचित मूल्य की दुकान से मिलने वाले सामान के प्लास्टिक के खाली लिफाफे डिपो में जमा करवाने का आग्रह किया है।
पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ठाकुर ने बताया कि वार्ड सदस्यों से इस फैसले को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया है। स्वच्छता की दिशा में लिए गए इस फैसले को सख्ती से लागू करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत में 800 के करीब राशन कार्ड धारक हैं। प्रत्येक राशन कार्ड धारक को कम से कम चार या पांच प्लास्टिक के लिफाफों में हर माह सामान दिया जाता है। इस प्रकार एक महीने में चार हजार के करीब प्लास्टिक के लिफाफे राशन डिपो में एकत्रित हो जाएंगे। विकासखंड के तहत आने वाली चार दर्जन से अधिक पंचायतों में इस प्रकार की मुहिम शुरू होने पर हर महीने क्विंटलों के हिसाब से प्लास्टिक एकत्र हो जाएगा। पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ठाकुर ने बताया कि इस नई व्यवस्था को अगस्त माह से लागू कर दिया जाएगा।