फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   B.Ed student found hanging in rented room

Kangra News: किराये के कमरे में फंदे पर लटकी मिली बीएड की छात्रा

Wed, 17 Apr 2024 02:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 17 Apr 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
B.Ed student found hanging in rented room
धर्मशाला। शिमला जिला के रोहड़ू तहसील की 25 वर्षीय युवती सदर पुलिस थाना धर्मशाला के अंतर्गत शीला चौक में किराये के कमरे में फंदे पर झुलती मिली। मृतक युवती बीएड कॉलेज की छात्रा थी। छात्रा का शव कमरे के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

पुलिस थाना धर्मशाला ने मामला दर्ज कर आगामी जांच आरंभ कर दी है। वहीं, मृतका के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है और बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। मौके पर पुलिस टीम धर्मशाला एसएचओ सहित फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में पुलिस को मौके पर कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि धर्मशाला बीएड कॉलेज की छात्रा की फंदे पर झुलने से मौत का मामला सामने आया है। पुलिस की आरंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। बावजूद इसके पुलिस मामले से जुड़े हर पहलु की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed