फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Beautification of the statues of martyrs and parks should be ensured: DC

बलिदानियों की प्रतिमाओं और पार्कों का सौंदर्यीकरण हो सुनिश्चित : डीसी

Wed, 26 Mar 2025 07:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 26 Mar 2025 07:57 AM IST
विज्ञापन
Beautification of the statues of martyrs and parks should be ensured: DC
धर्मशाला। जिला सैनिक बोर्ड की त्रैमासिक बैठक में उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिले में बलिदानियों के नाम पर बने पार्क और प्रतिमाओं के रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण को सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित एसडीएम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक एवं संग्रहालय के मुख्य द्वार का निर्माण करवाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे, ताकि बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को इस ऐतिहासिक स्थल की जानकारी मिल सके। उन्होंने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा किपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के गैर-सरकारी सदस्यों को बैठक में शामिल होने पर टीए-डीए देने की मांग को स्वीकार कर लिया गया, ताकि वे नियमित रूप से बैठक में भाग लेकर पूर्व सैनिकों की समस्याएं रख सकें। उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों को नियमित तौर पर त्रैमासिक बैठक करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उपनिदेशक पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड कर्नल गोपाल सिंह गुलेरिया ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक लीग ने सशस्त्र बल न्यायाधिकरण की सर्किट बेंच धर्मशाला में स्थापित करने और पूर्व सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में लोक मित्र केंद्र खोलने की मांग उठाई है, जिसे संबंधित अधिकारियों को भेजा जा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम संजीव भोट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed