फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Be cautious of cyber thugs, police does not make digital arrests: Mayank

साइबर ठगों से रहें सतर्क, पुलिस डिजिटल अरेस्ट नहीं करती : मयंक

Wed, 28 May 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 28 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Be cautious of cyber thugs, police does not make digital arrests: Mayank
ठाकुर कॉलेज ढलियारा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम पुलिस की पाठशाला में छात्र
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पुलिस अधीक्षक देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि अनजान नंबर के वीडियो कॉल कभी नहीं उठाने चाहिए। साइबर ठग खुद को पुलिस बताकर उन लोगों का डिजिटल अरेस्ट कर रहे हैं, जो उनकी धमकियों से डर जाते हैं। पुलिस किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। बस ऐसे कॉल से सतर्क रहें।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने मंगलवार को ठाकुर कॉलेज ढलियारा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में बतौर मुख्य वक्ता कही। उन्होंने कहा कि समाज तेजी से बदल रहा है। वर्तमान में सभी विद्यार्थी मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल काफी करते हैं। साइबर क्राइम से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने में ही समझदारी है। सोशल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहना कोई बुरी बात नहीं है, मगर अनजान लिंक को खोलना भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यातायात नियमों के पालन से हादसों से बचा जा सकता है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग हमें दुर्घटनाओं से बचाता है। साथ ही उन्होंने तेज गति से गाड़ी चलाने, शराब पीकर गाड़ी चलाने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने पर भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसपी मयंक चौधरी ने विद्यार्थियों से पूछा कि पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है। इस पर कॉलेज छात्रा शिवांगी और वंशिका ने कहा कि इसके जरिये हमें कानून की जानकारी, साइबर सुरक्षा, ड्रग्स, अपराध से बचाव और सुरक्षा पर सुरक्षित करना आदि पर जागरूक किया जाता है। इसके अलावा एसपी मयंक चौधरी ने विद्यार्थियों को यूपीएससी तैयारी के लिए परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस केसाथ रोजाना अखबार पढ़ने की आदत डालने के बारे में भी जागरूक किया।

इस अवसर पर डीएसपी देहरा अनिल कुमार, ठाकुर कॉलेज ढलियारा के चेयरमैन डॉ. राजेश ठाकुर, प्रिंसिपल डॉ. सतीश वालिया, मुकेश शर्मा जोनू और अरुण चौहान आदि उपस्थित रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed