फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   bdc result decalered today

आज खुलेगा बीडीसी और जिप नतीजों का पिटारा

Thu, 14 Jan 2016 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Thu, 14 Jan 2016 06:24 PM IST
विज्ञापन
bdc result decalered today
नूरपुर (कांगड़ा)। प्रदेश में विधानसभा चुनावों के सेमीफाइनल के तौर पर देखे जा रहे पंचायत चुनावों में प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के नतीजों के बाद अब सबकी नजरें बीडीसी और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव परिणाम पर टिक गई है। विकास खंड मुख्यालय पर संबंधित नूरपुर और इंदौरा विस क्षेत्रों के जिला परिषद सदस्य के पदों के लिए शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे मतों की गिनती शुरू होगी।
विज्ञापन


जैसे-जैसे मत पेटियां खुलेंगी, प्रत्याशियों की चुनावी कुंडली बाहर आने लग जाएगी। इन चुनाव नतीजों पर आम जनता के अलावा प्रत्याशियों के साथ हलके के नेताओं की नजरें भी टिकी हुई हैं। इसकी वजह है कि जिला परिषद सदस्य के लिए चुनावी दंगल में उतरे उम्मीदवारों को सियासी दलों ने बाकायदा पार्टी का समर्थन प्रदान किया था, बल्कि दोनों ही दलों के नेताओं ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित बनाने के लिए खुलकर प्रचार भी किया है। ऐसे में शुक्रवार को घोषित होने वाले चुनाव नतीजों को लेकर प्रत्याशियों के साथ-साथ दोनों दलों के नेता भी अपने हिसाब से जीत का अंकगणित लगा रहे हैं।
विज्ञापन


जिला परिषद चुनाव को लेकर सबसे ज्यादा नजरें नूरपुर विस क्षेत्र के तहत आने वाली तीन जिला परिषद सीटों (ठेहड़, कमनाला और सुल्याली) पर टिकी हैं। यहां पर भाजपा के दो खेमों से तीनों सीटों पर अलग-अलग उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे गए हैं। जिनके लिए एक तरफ भाजपा जिला महामंत्री रणवीर सिंह निक्का तो दूसरी तरफ पूर्व भाजपा विधायक राकेश पठानिया अपने समर्थित प्रत्याशियों की चुनावी नैया को पार लगाने के लिए चुनाव में पूरी तरह फील्ड में डटे रहे। जबकि कांग्रेस की ओर से खुले तौर पर किसी भी सीट पर पार्टी समर्थित प्रत्याशी उतारने की कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई, लेकिन सत्तापक्ष से जुड़े प्रत्याशियों के लिए जीत की राह बनाने में कोई कसर नहीं रखी। वहीं, इंदौरा विस क्षेत्र के तहत पड़ने वाली जिप सीटों पर सत्तापक्ष और विपक्ष से जुड़े कई नामी चेहरे अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें वरडां जिप वार्ड से प्रदेश कांग्रेस सचिव विशाल चंबियाल और इंदौरा वार्ड से पूर्व कांग्रेस मंत्री विक्रम सिंह कटोच के बेटे सुधीर कटोच तथा इसी वार्ड से पूर्व भाजपा सरकार में वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहे मुरीद हुसैन सरीखे सियासी चेहरों की किस्मत का भी फैसला होना है। कुल मिलाकर शुक्रवार को नूरपुर विकास खंड के 25 पंचायत समिति सदस्यों और 4 जिला परिषद तथा इंदौरा खंड के 27 पंचायत समिति सदस्यों व 4 जिप सदस्यों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed