फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Based dispensary running in borrowed building should get permanent place

Kangra News: उधार के भवन में चल रही बसेड़ डिस्पेंसरी को मिले स्थायी ठिकाना

Sun, 04 Feb 2024 03:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 04 Feb 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Based dispensary running in borrowed building should get permanent place
दियोग्रां में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में नगरी की बल्ला पंचायत के उपप्रधान विजय कुमार महि
पालमपुर (कांगड़ा)। सीपीएस साहब! बल्ला पंचायत के बसेड़ में किराये के भवन में चल रही आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी को जल्द भवन उपलब्ध करवाया जाए। वहीं, डिस्पेंसरी में स्टाफ की कमी को भी पूरा किया जाए, ताकि लोगों को इसकी सुविधा मिल सके। दियोग्रां में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में नगरी इलाके के बल्ला पंचायत के उपप्रधान विजय कुमार और अन्य ग्रामीणों ने यह मांग रही। आशीष बुटेल ने पालमपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दयोग्रां में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बुटेल ने कार्यक्रम में पंजीकृत हुई 133 समस्याओं में 102 का निपटारा मौके पर ही किया।
विज्ञापन

उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों के लिए 30 लाख रुपये की राशि भी मौके पर ही जारी की। इससे पहले मुख्यातिथि ने यहां विभिन्न विभागों की लगाई विकासात्मक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और अवलोकन किया। आशीष बुटेल ने मुख्यमंत्री शगुन योजना के अंतर्गत 12 लाभार्थी बेटियों को 31-31 हजार रुपये की राशि वितरित की। उन्होंने बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत भी छह बेटियों को 21-21 एफडीआर वितरित की। सीपीएस ने 14 महिला मंडलों को 15-15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में भी वितरित की। सरकार गांव के द्वार के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण औरआयुष विभाग द्वारा निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें लगभग 540 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई है। कार्यक्रम में नगर निगम के महापौर गोपाल नाग, उपमहापौर राज कुमार, सहित पार्षद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चद, प्रधान ग्राम पंचायत दियोग्रां सुनीता कुमारी, अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा सौरभ जस्सल, एसडीएम नेत्रा मेती, आयुक्त नगर निगम डॉ. आशीष शर्मा, सीएमओ सुशील शर्मा, उपनिदेशक राहुल कटोच, कमलशील नेगी, डीएसपी लोकेंद्र नेगी, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed