Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bani Panchayat resolved to make people aware

Kangra News: बणी पंचायत ने लिया लोगों को जागरूक करने का संकल्प

Wed, 19 Nov 2025 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 19 Nov 2025 07:06 AM IST
विज्ञापन
Bani Panchayat resolved to make people aware
तंबाकू मुक्त युवा अभियान का शुभारंभ किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गरली (कांगड़ा) जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की बणी पंचायत में युवा पीढ़ी को तंबाकू से दूर रखने के उद्देश्य से तंबाकू मुक्त युवा अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम मंगलवार को पंचायत प्रधान बिंदु ठाकुर की अध्यक्षता में पंचायत कार्यालय में हुआ।
प्रधान बिंदु ठाकुर ने उपस्थित सदस्यों को तंबाकू उत्पादों के सेवन के दुष्प्रभावों की जानकारी दी और उन्हें तंबाकू मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य वणी ग्राम पंचायत को शीघ्र ही तंबाकू मुक्त गांव घोषित करना है। इसके लिए ग्राम पंचायत प्रतिनिधि व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करेंगे।
विज्ञापन

इस पहल को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम में राजेंद्र शर्मा (ब्लॉक कॉर्डिनेटर) और शगुन भारद्वाज (सीएचओ) उपस्थित रहे। उनके साथ आशा कार्यकर्ता शोभा रानी, सोमा देवी और सुनीता देवी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता कुमारी, ज्योति देवी, उमा देवी, और मीना कुमारी भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों में वार्ड पंच प्रवीण कुमार और अंजना कुमारी ने भी उपस्थिति दर्ज कराई । प्रधान बिंदु ठाकुर ने तंबाकू उत्पादों की बिक्री को विनियमित करने के लिए सरकार की ओर से जारी नए दिशा-निर्देशों का हवाला दिया। उन्होंने पंचायत के समस्त तंबाकू विक्रेताओं को सूचित किया कि 30 नवंबर से पूर्व उन्हें अनिवार्य रूप से पंचायत सचिव से निर्धारित दस्तावेज़ों के साथ लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा।

प्रधान ने चेतावनी दी कि बिना वैध लाइसेंस के तंबाकू उत्पादों का विक्रय अपराध माना जाएगा और ऐसा करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खुले में बीड़ी-सिगरेट बेचने पर सरकार ने पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया है। लाइसेंस केवल उन्हीं आवेदकों को जारी किए जाएंगे जिनके पास स्थायी दुकान है। उन्होंने सभी विक्रेताओं को चालान से बचने और नियमों का पालन करने के लिए शीघ्र ही लाइसेंस के लिए आवेदन करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed