{"_id":"67d2f5e5fa4b627b480212fb","slug":"baijnath-schools-old-management-committee-reinstated-kangra-news-c-95-1-ssml1021-169012-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बैजनाथ स्कूल की पुरानी प्रबंधन कमेटी बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बैजनाथ स्कूल की पुरानी प्रबंधन कमेटी बहाल
Thu, 13 Mar 2025 08:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 13 Mar 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बैजनाथ की पुरानी प्रबंधन कमेटी को बहाल करने के आदेश जारी किए हैं। स्कूल के गैर शिक्षक कर्मचारियों, अध्यापकों और प्रिंसिपल के मध्य आपसी खींचतान के बाद स्कूल की प्रबंधन कमेटी को हटाकर नई कमेटी का गठन कर दिया गया था और इसके लिए स्कूल के प्रिंसिपल और स्कूल के कुछ स्टाफ को जिम्मेदार ठहराया गया था।
इससे पूर्व प्रबंधन कमेटी की अध्यक्षा पिंकी देवी ने स्कूल में फंड व अन्य कुछ मामलों में नियमों की अनदेखी और अनियमितताओं के आरोप प्रिंसिपल और कुछ अध्यापकों पर लगाए थे। यही नहीं, आपसी खींचतान के चलते पुलिस भी दो-तीन बार मामले की जांच कर चुकी है। प्रबंधन कमेटी की अध्यक्ष पिंकी देवी ने शिवरात्रि महोत्सव पर आए मुख्यमंत्री से भी इसकी शिकायत करते हुए मामले की जांच करवा कर मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया था। इसी के चलते उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ने गत 14 फरवरी को स्कूल का दौरा करने के बाद मामले की जांच की थी। अब उस जांच के बाद 11 मार्च को उपनिदेशक ने पुरानी एसएमसी को बहाल करने के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में कहा गया है कि कमेटी को नियमों की अनदेखी करके हटाया गया था और प्रशासनिक कार्यों की पारदर्शिता के लिए पुरानी एसएमसी को बहाल किया जाता है। वहीं डिप्टी डायरेक्टर हायर एजुकेशन विकास महाजन ने पुरानी कमेटी को बहाल करने की पुष्टि की है।