{"_id":"6839bbed5262b40e74029076","slug":"baijnath-and-ayurvedic-college-paprola-will-conduct-joint-workshops-kangra-news-c-95-1-ssml1021-179283-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: संयुक्त कार्यशालाएं करेंगे बैजनाथ और आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: संयुक्त कार्यशालाएं करेंगे बैजनाथ और आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला
Sat, 31 May 2025 05:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 31 May 2025 05:38 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पंडित संतराम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ और राजीव गांधी आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला के बीच शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस सहयोग के अंतर्गत विद्यार्थियों को पौधों पर आधारित औषधि विकास और औषधीय अनुप्रयोगों के अध्ययन एवं अनुसंधान का अवसर मिलेगा। इससे छात्रों को पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण का समन्वय सीखने का मंच मिलेगा। दोनों संस्थानों के अधिकारियों ने इस समझौते को भविष्य की शिक्षा, नवाचार और अनुसंधान की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। इस समझौते के अनुसार दोनों संस्थान मिलकर व्यावहारिक प्रशिक्षण, संयुक्त कार्यशालाओं, विशेषज्ञ व्याख्यान और अनुसंधान परियोजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को एक समग्र और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर बैजनाथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने कहा कि यह समझौता न केवल विद्यार्थियों के लिए एक स्वर्णिम अवसर है, बल्कि इससे दोनों संस्थानों के शैक्षणिक प्रयासों को एक नई दिशा और गति मिलेगी। आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला के प्राचार्य डॉ. विजय चौधरी ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान सदैव गुणवत्ता पूर्ण अनुसंधान एवं शिक्षा के प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है।