फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bags and helmets are being provided where actual help is needed.

Kangra News: जहां मिलनी चाहिए मदद, वहां मिल रहे बैग-हेलमेट

Tue, 01 Sep 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 01 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bags and helmets are being provided where actual help is needed.
धर्मशाला अस्पताल में खाली पड़े हेल्प डेस्क में कर्मचारियों ने रखा अपना सामान। अमर उजाला
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के ओपीडी परिसर में मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए स्थापित हेल्प डेस्क उपयोगिता खोता नजर आ रहा है। सहायता केंद्र पर नियमित कर्मचारी की गैर-मौजूदगी के चलते दूरदराज से आने वाले मरीजों को जांच केंद्रों और विभागों का पता लगाने के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

देखरेख के अभाव में यह हेल्प डेस्क अब कर्मचारियों के हेलमेट, बैग और अन्य निजी सामान रखने का ठिकाना बनकर रह गया है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंचने वाले मरीजों, विशेषकर बुजुर्गों और पहली बार आने वाले लोगों को सही मार्गदर्शन न मिलने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नियमित स्टाफ की तैनाती की मांग
मरीज राम बहादुर, नेकराम, अजय कुमार, मुकेश और राहुल का कहना है कि हेल्प डेस्क की बदहाली से अस्पताल की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि डेस्क को व्यवस्थित कर वहां नियमित कर्मचारी की स्थायी तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि मरीजों को बेवजह परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्प डेस्क के संचालन के लिए अस्पताल के पास कोई नियमित कर्मचारी पद स्वीकृत नहीं है। सामान्यतः यहां नर्सिंग प्रशिक्षुओं, फार्मेसी छात्रों या सुरक्षा कर्मियों की मदद से व्यवस्था संभाली जाती है। मरीजों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क पर शीघ्र ही किसी कर्मचारी की तैनाती कर दी जाएगी। -डॉ. अनुराधा शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, धर्मशाला

धर्मशाला अस्पताल में खाली पड़े हेल्प डेस्क में कर्मचारियों ने रखा अपना सामान। अमर उजाला

धर्मशाला अस्पताल में खाली पड़े हेल्प डेस्क में कर्मचारियों ने रखा अपना सामान। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed