फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Badminton ranking competition will be held for the first time in December

Kangra News: दिसंबर में पहली बार होगी बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता

Mon, 04 Aug 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Badminton ranking competition will be held for the first time in December
दिसंबर में पहली बार होगी बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाएगा रैंक
विजेता को नकद इनाम देकर किया जाएगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला कांगड़ा बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर दिसंबर में पहली बार रैंकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला स्तर पर रैंकिंग दी जाएगी। रैंकिंग पाने वाले खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में जिले का कप्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, उनके पास जिले में एक अपना रैंक भी होगा। इसके अलावा जिला बैडमिंटन संघ की ओर से कैशप्राइज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए जल्द संघ बैठक का आयोजन कर विजेता खिलाड़ियों को दी जाने वाले राशि तय करेगा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों के अलावा अन्य विजेता खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

संघ के सचिव विलास हंस ने कहा कि अन्य राज्यों की तर्ज पर इस बार कांगड़ा जिले में पहली बार रैंकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए नकद पुरस्कार प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं, रैंकिंग प्रतियोगिता और कैश प्राइज प्रतियोगिता का आयोजन एक साथ किया जाएगा। जल्द संघ की बैठक का आयोजन कर अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed