फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ayurvedic, veterinary hospital and central school opened in Haripur

Kangra News: हरिपुर में खुले आयुर्वेदिक, पशु अस्पताल और केंद्रीय विद्यालय

Fri, 23 Aug 2024 05:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 23 Aug 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Ayurvedic, veterinary hospital and central school opened in Haripur
हरिपुर (कांगड़ा)। हरिपुर में वरिष्ठ नागरिकों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से लंबित मांगें पूरी करने की गुहार लगाई है। वरिष्ठ नागरिकों ने मांग की है कि हरिपुर में आयुर्वेदिक, पशु अस्पताल और केंद्रीय विद्यालय आदि संस्थानों को खोला जाए। उन्होंने बताया कि देहरा उपचुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री जब हरिपुर में चुनाव प्रचार के लिए आए थे तो वरिष्ठ नागरिक संगठन ने उन्हें एक हरिपुर की लंबित मांगों को पूरा करने के लिए मांग पत्र सौंपा था। इसमें कई मांगे शामिल थीं, जिनकी हरिपुर को इस समय आवश्यकता है। इनमें हरिपुर गांव की कुछ समस्याएं और कुछ विकासात्मक योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री का इस ओर ध्यान आकर्षित करते हुए इन पर अमलीजामा पहनाने की मांग की है।
विज्ञापन

- सीएचसी हरिपुर को अपग्रेड करके आदर्श स्वस्तिका संस्थान बनाने, हरिपुर में एसडीएम कार्यालय खोला जाए और पशु डिस्पेंसरी को अपग्रेड करके पशु अस्पताल बनाया जाए। हरिपुर में बहुतकनीकी कॉलेज, आईटीआई, नर्सिंग कॉलेज और पैरामेडिकल कॉलेज खोले जाएं।
विज्ञापन

- विपिन महाजन, निवासी हरिपुर

- वर्तमान में हरिपुर में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं है, इसलिए हरिपुर में आयुर्वेदिक अस्पताल खोला जाए और ग्राम पंचायत हरिपुर को अपग्रेड करके नगर पंचायत हरिपुर का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक कुमार, निवासी हरिपुर

- हरिपुर में केंद्रीय स्कूल या इसके समकक्ष दर्जे का स्कूल खोला जाए। हरिपुर से हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरू की जाए। दुनिया भर में प्रसिद्ध नैनसुख की याद में हरिपुर की राजकीय महाविद्यालय में पेंटिंग कक्षाएं/विभाग शुरू की जाए और रिक्त पड़े असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को भरा जाए।
- नरेंद्र कुमार, निवासी हरिपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed