{"_id":"66c7cf589b88fa36aa060337","slug":"ayurvedic-dispensary-bhuana-gets-five-lakh-rupees-doctor-will-sit-in-psch-goma-kangra-news-c-95-1-ssml1021-144232-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेदिक औषधालय भुआणा को मिले पांच लाख रुपये, पीएसची में बैठेगा डॉक्टर : गोमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेदिक औषधालय भुआणा को मिले पांच लाख रुपये, पीएसची में बैठेगा डॉक्टर : गोमा
Fri, 23 Aug 2024 05:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बताया कि भुआणा आयुर्वेदिक औषधालय भवन के निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में पांच लाख रुपये जारी किए हैं। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुआणा में नियमित चिकित्सक तैनात किया कर दिया गया है और रक्त जांच सुविधा भी आरंभ की गई है। आने वाले समय में यहां लोगों की सुविधा के लिए एक्स-रे मशीन उपलब्ध करवा दी जाएगी।
वहीं, धार क्षेत्र में बिजली समस्या के स्थायी समाधान के लिए 33 के का सब-स्टेशन बनाया जाएगा, जबकि पंचरुखी से तिनबड़ सड़क को नए प्रारूप में बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यह बातें मंत्री गोमा ने वीरवार को राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत भुआणा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने अवसर पर अश्वगंधा का पौधा रोपित करने के बाद किसानों को 150 अश्वगंधा के पौधे वितरित किए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान के तहत लोगों को अश्वगंधा के औषधीय गुणों के प्रति जागरूक करने के लिए शुरू किया गया है।
इस कड़ी में जिला कांगड़ा के अंतर्गत आयुष विभाग के सात उपमंडलों में अभी तक करीब 12,000 अश्वगंधा के पौधे वितरित किए जा चुके हैं। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष जसवंत डढवाल, पंचायत प्रधान कुलवंत सिंह, ओएसडी आयुष डॉ. सुनीत पठानिया, उपनिदेशक आयुष डॉ. रश्मि अग्निहोत्री, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. हरीश भारद्वाज, डॉ. तनुजा नागपाल, सुरेश डोगरा, प्रताप पराक्रम बीडीओ केएस राणा और सिकंदर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।