फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Awareness campaign started, administration will tell how to use computer-mobile

Kangra News: सचेतन अभियान शुरू, प्रशासन बताएगा कैसे करें कंप्यूटर-मोबाइल का इस्तेमाल

Sat, 02 Mar 2024 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 02 Mar 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Awareness campaign started, administration will tell how to use computer-mobile
धर्मशाला। राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय धर्मशाला के सभागार में शुक्रवार को कांगड़ा मंडल के लिए डिजिटल साक्षरता अभियान का शुभारंभ ‘सचेतन‘ नाम से शुरू किया गया। ‘सचेतन‘ अभियान का शुभारंभ करते हुए मंडलायुक्त ए शायनामोल कहा कि आमजन में डिजिटल साक्षरता बारे जागरूकता लाने के लिए यह अभियान, जिसे ‘सचेतन‘ नाम से नामकरण किया गया है कांगड़ा मंडल के तीनों जिले चंबा, कांगड़ा और ऊना में शुरू किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में कंप्यूटर, मोबाइल फोन हर जन द्वारा प्रयोग में लाया जा रहा है। इस स्थिति में इसके सही प्रयोग के बारे जानकारी होना अति आवश्यक है। इस कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर आधारित टूल का सही और सुरक्षित प्रयोग बारे जागरूक किया गया। शीघ्र ही इसी तरह के कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिक, किसान और अन्य विभिन्न सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों के लिए उनकी आवश्यकतानुसार आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल, राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की प्रधानाचार्य डाॅ. संजीवन कटोच, सहायक आयुक्त मंडलायुक्त कांगड़ा राम प्रसाद शर्मा, वरिष्ठ अधिकारी राष्ट्रीय सूचना केंद्र कांगड़ा भूपेंद्र पाठक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर काइम), प्रवीण धीमान, प्राध्यापक कंप्यूटर शिक्षा राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला डाॅ. पवन ठाकुर आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed