फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Avni of Maranda will study MBBS in Tanda

Kangra News: मारंडा की अवनि टांडा में करेंगी एमबीबीएस की पढ़ाई

Mon, 25 Aug 2025 07:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 25 Aug 2025 07:45 AM IST
विज्ञापन
Avni of Maranda will study MBBS in Tanda
अवनि ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मारंडा (कांगड़ा)। धौलाधार कॉलोनी मारंडा की अवनि ठाकुर ने नीट 2025 में प्रदेशभर में 21वां स्थान प्राप्त किया है। अब वे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में एमबीबीएस की पढ़ाई करेंगी। हालांकि नंबरों के आधार पर अवनि को शिमला मेडिकल काॅलेज में दाखिला मिल जाता, लेकिन टांडा में दाखिला लिया। अवनि के पिता डॉ. अरविंद ठाकुर नागरिक अस्पताल पालमपुर में सीनियर डेंटल डॉक्टर के रूप में सेवारत हैं और इनकी माता डॉ. स्वीटी ठाकुर सरकारी क्षेत्र में आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं।

नीट के अलावा अवनि ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में बायोटेक्नोलॉजी और आइज़र तिरुपति की प्रतिष्ठित बीएसएमएस की परीक्षा भी पास कर ली है। इनका परिवार गुग्गा सलोह से संबंध रखता है। अवनि की बारहवीं तक की पढ़ाई डीएवी स्कूल पालमपुर से हुई है। बारहवीं में 95.4 प्रतिशत अंक लेकर अवनि ने स्कूल में टॉप किया था। बचपन से ही अवनि डॉक्टर बनकर मानव सेवा में काम करना चाहती थीं। अवनि ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और गुरुजनों को दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed