फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Auto collided with a canter, one person died

Kangra News: कैंटर के साथ टकराया ऑटो, एक व्यक्ति की मौत

Tue, 25 Nov 2025 02:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Auto collided with a canter, one person died
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के तहत रविवार देर रात सुनेहड़-मूंदला रोड पर सड़क किनारे खड़े एक कैंटर से थ्री व्हीलर (सामान ढोने वाला) टकरा गया। इस टक्कर में ऑटो सवार एक व्यक्ति की माैत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान रविंद्र कुमार निवासी मूंदला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक सामान ढोने वाले ऑटो में मूंदला धार निवासी चालक परवीन कुमार, उनके पिता बलि राम और रविंद्र कुमार निवासी मूंदला अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान सुनेहड़-मूंदला रोड पर सड़क किनारे खड़े एक कैंटर से ऑटो जा टकराया। टक्कर इतनी जोर की थी कि हादसे में दो व्यक्ति ऑटो में ही फंस गए। तीनों व्यक्तियों को घायल अवस्था में टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान रविंद्र कुमार की मौत हो गई। एसएचओ नवनीत सैनी ने बताया कि ऑटो चालक के खिलाफ तेजरफ्तार और लापरवाही से ऑटो चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed