{"_id":"5fcfb7598ebc3ecfd957755f","slug":"at-shahpur-kangra-news-sml353909660","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंपस साक्षात्कार में 62 प्रशिक्षित युवा प्रशिक्षण के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंपस साक्षात्कार में 62 प्रशिक्षित युवा प्रशिक्षण के लिए चयनित
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा फटाफट
आईटीआई शाहपुर में कैंपस साक्षात्कार में भाग लेते युवा।
- फोटो : Kangra
Link Copied
शाहपुर (कांगड़ा)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में हुए कैंपस साक्षात्कार में पेंगुइन इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने 62 प्रशिक्षित युवाओं को एक साल के प्रशिक्षण के लिए चयनित किया है। कैंपस साक्षात्कार में कुल 80 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। चयनित युवा 10 दिसंबर को नालागढ़ स्थित प्लांट में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन
यह जानकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य तरुण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को कंपनी 10,154 रुपये मासिक सैलरी देगी और साथ ही कंपनी उन्हें दो घंटे का ओवर टाइम, मेडिकल सुविधा, ईएसआईसी सुविधा और समस्त छुट्टियां नियमानुसार देगी। कंपनी की ओर से कैंपस साक्षात्कार लेने आए डिजाइन एवं डेवलपमेंट विभाग के प्रबंधक सुनील कुमार और एच आर विभाग के सहायक प्रबंधक रविंद्र सिंह ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में कुल 80 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 62 आईटीआई पास युवाओं का चयन हुआ है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर अभिषेक बगवान ने कहा कि सभी चयनित युवाओं को अपनी ज्वाइनिंग के समय अपने सभी शैक्षणिक और तकनीकी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 5 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज का पंजीकृत पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक डिटेल लाने को कहा है। इस अवसर पर संस्थान के अनुदेशक जगदीश रत्तन और आशीष शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।