फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Assessment of mathematical proficiency and verbal skills of fourth grade students

Kangra News: चौथी कक्षा के विद्यार्थियों की गणितीय दक्षता और मौखिक कौशल की परख

Sat, 25 Apr 2026 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 25 Apr 2026 05:53 AM IST
विज्ञापन
Assessment of mathematical proficiency and verbal skills of fourth grade students
एफएलएस के तहत 32 स्कूलों के करीब 200 छात्रों का परीक्षण, शेष का आकलन आज
विज्ञापन

गुणा-भाग के सवाल, नंबरों की पहचान के साथ पूछे मौखिक प्रश्न

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के समन्वय से फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी (एफएलएस) के अंतर्गत शुक्रवार को जिला कांगड़ा में चौथी कक्षा के विद्यार्थियों का आकलन किया गया। पहले दिन करीब 200 विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता को परखा गया, जबकि शेष विद्यार्थियों का आकलन शनिवार को किया जाएगा।
यह आकलन 32 स्कूलों में होना निर्धारित था, जिनमें 12 सरकारी और 20 निजी स्कूल शामिल हैं। कुल लगभग 280 विद्यार्थियों को इस प्रक्रिया में शामिल किया जाना है। इनमें 18 स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम और 14 स्कूलों में हिंदी माध्यम से परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन

आकलन के दौरान विद्यार्थियों से गुणा-भाग के सवाल पूछे गए, साथ ही नंबरों की पहचान और मौखिक प्रश्नों के माध्यम से उनकी बुनियादी समझ को जांचा गया। करीब 15 विभिन्न श्रेणियों में छात्रों का मूल्यांकन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पूरी प्रक्रिया ‘परख ऐप’ के माध्यम से टैबलेट पर संचालित की गई, जिसके परिणामों का विश्लेषण राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा।
कार्यक्रम के जिला समन्वयक डॉ. जोगिंद्र सिंह के अनुसार पहले दिन सभी विद्यार्थियों का आकलन पूरा नहीं हो सका। शेष विद्यार्थियों का परीक्षण शनिवार को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आकलन के परिणाम दो से तीन महीनों के भीतर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed