{"_id":"66b9efb4db9155d1b009d130","slug":"ashish-butel-said-20-thousand-ashwagandha-plants-will-be-distributed-in-kangra-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra: आशीष बुटेल बोले- कांगड़ा में वितरित होंगे अश्वगंधा के 20 हजार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: आशीष बुटेल बोले- कांगड़ा में वितरित होंगे अश्वगंधा के 20 हजार पौधे
Mon, 12 Aug 2024 04:49 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 12 Aug 2024 04:49 PM IST
सार
आशीष बुटेल ने सोमवार को राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पढियारखर के नीलकंठ में अश्वगंधा का पौधा रोपित किया और 50 पौधे वितरित किए।
विज्ञापन
सीपीएस आशीष बुटेल ने अश्वगंधा के 50 पौधे वितरित किए
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने सोमवार को राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पढियारखर के नीलकंठ में अश्वगंधा का पौधा रोपित किया और 50 पौधे वितरित किए। आशीष ने कहा कि अश्वगंधा बहुत उपयोगी असंख्य औषधीय गुणों से परिपूर्ण पौधा है। इसके महत्व और उपयोगिता को देखते हुए राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान को मिशन के रूप में अपनाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में 20 हजार अश्वगंधा पौधे वितरित किए जाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अश्वगंधा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा और इसे विभाग के अधिकारी जन-जन तक पहुचाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अश्वगंधा पौधा औषधीय गुणों से भरा हुआ है। इस पौधे की जड़ों को धोने के बाद सूखाकर चूर्ण बनाकर बचपन से बुढ़ापे तक चिकित्सीय परामर्श अनुसार इस्तेमाल किया जा सकता है। यह शोथहर, एंटी ट्यूमर, जीवाणुरोधी, फुंफूदनाशी, कृमिनाशक, ऐंठनरोधी, तनावरोधी एवं रोगप्रतिरोधक क्षमतावर्धक होता है। उन्होंने आयुष विभाग को भी बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह एक बेहतर पहल है, जिसके तहत लोगों को अश्वगंधा के पौधे वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि हर किसी को अश्वगंधा का पौधा लगाकर उसका सही रखरखाव और इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
सीपीएस ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों से विधानसभा क्षेत्र पालमपुर में प्रतिबद्धता के साथ विकासात्मक कार्यों को पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि विकासात्मक कार्यों में जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ लोगों की जन सहभागिता भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि 9.62 करोड रुपये की लागत से रामपुर-रजेहड़-सारसावा वाया कपेण संपर्क सड़क मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत पढियारखर में पंचायत लर्निंग सेंटर की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि यहां के लोगों की सभी समस्याओं को पूर्ण किया जाएगा। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र, प्रधान कंचन देवी, उपप्रधान शिव कुमार, पूर्व प्रधान ओंकार ठाकुर, जगदीश गनोत्रा, करतार चंद, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. हरीश भारद्वाज, उपमंडल आयुर्वेद अधिकारी डॉ. तनुजा नागपाल, आयुर्वेद तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।