फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   As the rain subsided, devotees flocked to the Shaktipeeths; 12,000 paid their obeisance.

Kangra News: बारिश थमी तो शक्तिपीठों में उमड़े श्रद्धालु, 12 हजार ने झुकाए शीश

Mon, 07 Sep 2026 09:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 07 Sep 2026 09:07 AM IST
विज्ञापन
As the rain subsided, devotees flocked to the Shaktipeeths; 12,000 paid their obeisance.
जवालामुखी मंदिर में दर्शन के लिए कतार में लगे श्रद्धालु। -संवाद
ज्वालामुखी/कांगड़ा/चामुंडा। कांगड़ा जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश का दौर थमते ही प्रमुख शक्तिपीठों में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मौसम खुलते ही 12 हजार से अधिक भक्तों ने रविवार को देवियों के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में करीब 10 हजार, श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 1500 और कांगड़ा स्थित माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर में 1000 श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। रविवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली। इससे पिछले दिनों से घरों में दुबके लोगों और बाहरी राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मौसम सुहावना होते ही शक्तिपीठों की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई। सबसे अधिक भीड़ श्री ज्वालामुखी मंदिर में देखने को मिली, जहां सुबह से ही मुख्य बाजार और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने कतारबद्ध होकर मां ज्वाला की पावन व दिव्य ज्योतियों के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वालामुखी मंदिर के पुजारी अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे, जिससे दर्शन सुचारू रूप से संपन्न हुए। वहीं, श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में अन्य दिनों की तुलना में भीड़ थोड़ी कम रही। यहां मुख्य रूप से सुबह और शाम की भव्य आरती के समय ही श्रद्धालुओं की खासी मौजूदगी दर्ज की गई। बज्रेश्वरी देवी मंदिर में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed