फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   As the pressure of vehicles increased, the traffic was diverted from Anu to Pakka Bharo.

Kangra News: बढ़ा वाहनों का दबाव तो अणु से पक्का भरो डायवर्ट किया ट्रैफिक

Mon, 06 Apr 2026 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 06 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
As the pressure of vehicles increased, the traffic was diverted from Anu to Pakka Bharo.
दयानंद चौक के समीप लगा जाम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हमीरपुर। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए सोमवार को विशेष व्यवस्था की। कुछ समय के लिए सुजानपुर और टौणी देवी से आ रहे अन्य राज्यों के वाहनों के साथ-साथ कुछ स्थानीय गाड़ियों को अणु से वाया पक्का भरो और बाईपास मार्ग से डायवर्ट किया गया। इससे कुछ वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सोमवार को सामान्य दिनों की तुलना में यातायात अधिक रहता है। इससे शहर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कर्मचारी तैनात रहे। अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों और लंबी दूरी की गाड़ियों को शहर में प्रवेश करने से पहले ही बाईपास की ओर मोड़ दिया गया। इससे शहर के आंतरिक हिस्सों में यातायात का दबाव कम करने में मदद मिली।यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन


यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए अणु से वाहनों को डायवर्ट किया गया। वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें।
-संजय राणा, ट्रैफिक इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed