फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Aryan and Abhay from Kaned School secured the first position in the district-level quiz competition.

Kangra News: जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में कनेड स्कूल के आर्यन और अभय रहे प्रथम

Sat, 19 Sep 2026 05:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 05:42 AM IST
विज्ञापन
Aryan and Abhay from Kaned School secured the first position in the district-level quiz competition.
धर्मशाला। स्वास्थ्य विभाग कांगड़ा की ओर से शुक्रवार को सीएमए सभागार में एचआईवी/एड्स, टीबी सहित अन्य बीमारियों पर जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनेड के आर्यन कुमार और अभय चौधरी ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़ी के मोहम्मद उमर और रिया ने द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंदल के कुनाल सैनी और विपंश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान सीमए डॉ. उमेश भारती ने युवाओं को मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार और उनकी मदद करने के लिए प्रेरित किया और साथ भी इसकी शपथ भी दिलाई। प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय झियोल, दाड़ी, कनेड, मंदल, रक्कड़ और बगली के विद्यार्थियों और नोडल अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य, एचआईवी/एड्स और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी ज्ञानवर्धक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश भारती ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य, एचआईवी/एड्स, एसटीआई/आरटीआई, स्वैच्छिक रक्तदान और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी एवं जागरूकता को बढ़ावा देना है।
प्रतियोगिता के बाद विद्यार्थियों और मौजूद लोगों को टीबी मुक्त भारत अभियान के साथ सर्पदंश के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी एवं जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने सर्पदंश से बचाव के लिए रात में टॉर्च का उपयोग करने, पैरों में जूते पहनने, घरों में सांपों एवं अन्य जहरीले जीवों के प्रवेश की संभावनाओं को कम करने और चूहों की समस्या को नियंत्रित रखने जैसे उपायों पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि टीबी बैक्टीरिया से होने वाला एक संक्रामक रोग है, जो संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने अथवा बोलने के दौरान हवा के माध्यम से फैल सकता है। उन्होंने टीबी के 10 प्रमुख लक्षणों की जानकारी देते हुए बताया कि कई बार टीबी बिना स्पष्ट लक्षणों के भी हो सकती है, जिसे असिम्प्टोमैटिक टीबी कहा जाता है। ऐसे में जोखिमपूर्ण एवं संवेदनशील आबादी की पहचान कर उनकी सक्रिय स्क्रीनिंग करना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed