फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Artwork in junk... every broken thing will become lovely

Kangra News: कबाड़ में कलाकारी... हर टूटी-फूटी चीज बनेगी प्यारी

Tue, 29 Apr 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 29 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Artwork in junk... every broken thing will become lovely
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर नगर निगम क्षेत्र में अब लोगों को एक नया और अनोखा स्थान देखने को मिलेगा, जहां कबाड़ को कलाकारी में बदला जाएगा। चंडीगढ़ के रॉक गार्डन की तर्ज पर यहां एक वंडर पार्क का निर्माण प्रस्तावित है, जिसमें टूटी-फूटी और बेकार पड़ी चीजों को दोबारा उपयोग में लाकर उन्हें सजावटी और कलात्मक रूप दिया जाएगा। नगर निगम पालमपुर ने इस उद्देश्य के लिए 10 लाख रुपये का बजट प्रावधान किया है और इसकी रूपरेखा पर कार्य शुरू कर दिया है। यह पार्क न केवल स्थानीय निवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक अपशिष्ट से निजात दिलाने में भी कारगर सिद्ध होगा।
विज्ञापन


यह सामान लिया जाएगा
प्लास्टिक की बोतलें, तारें, इलेक्ट्रॉनिक कबाड़, पुराना फर्नीचर और अन्य फेंका गया सामान अब लोगों के घरों से निकलकर इस पार्क की शोभा बढ़ाएगा। नगर निगम आम जनता से इस सामान को एकत्र करेगा, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बदले में कोई राशि दी जाएगी या नहीं।
विज्ञापन


पहली बार कम बजट में बड़ा प्रयास

यह वंडर पार्क पालमपुर नगर निगम का पहला ऐसा प्रयास होगा जिसमें कम खर्च में शहर को एक कलात्मक और सार्वजनिक आकर्षण स्थल मिलेगा। यह पहल सस्टेनेबल डेवलपमेंट (सतत विकास) की दिशा में भी एक प्रेरणादायक कदम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालमपुर में नगर निगम एरिया में एक वंडर पार्क बनाने का प्लान तैयार किया है। इसमें टूटी-फूटी चीजों को दोबारा से नया रूप देकर पार्क में सजाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने अपने बजट में 10 लाख का प्रावधान किया है।




- डॉ. आशीष शर्मा, आयुक्त, नगर निगम पालमपुर



लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम पालमपुर में एक सुंदर तरीके से वंडर पार्क बनाया जाएगा। यह पार्क कम पैसों में तैयार होगा। नगर निगम इसके लिए जल्द जमीन और अन्य चीजों की औपचारिकताएं पूरी करेगा। - गोपाल नाग, महापौर नगर निगम पालमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed