{"_id":"692ca28747a0f1f687068fa8","slug":"arsh-guleria-from-tang-became-sub-lieutenant-in-the-navy-kangra-news-c-95-1-ssml1021-208546-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: टंग के अर्श गुलेरिया जल सेना के सब-लेफ्टिनेंट बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: टंग के अर्श गुलेरिया जल सेना के सब-लेफ्टिनेंट बने
Mon, 01 Dec 2025 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
टंग गांव का अर्श गुलेरिया परिजनों के साथ। -स्रोत: परिजन
योल (कांगड़ा)। उपमंडल धर्मशाला के गांव टंग (टिक्करी) के अर्श गुलेरिया ने भारतीय जल सेना में सब-लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। अर्श बृजमोहन गुलेरिया और रजनी गुलेरिया के पुत्र हैं।
अर्श ने अपनी स्कूली शिक्षा सैक्रेड हार्ट विद्यालय, सिद्धपुर से पूरी की और इसके बाद कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई में सफलता हासिल की। 30 दिसंबर, 2024 को कमीशन पास करने के बाद वह केरल के एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि में शामिल हुए।
लंबी मेहनत और अनुशासन के बाद 29 नवंबर को आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में अर्श गुलेरिया ने सब-लेफ्टिनेंट के रूप में शपथ ली। इस मौके पर उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और शिक्षकों को दिया। क्षेत्र में अर्श की इस उपलब्धि पर खुशी की लहर है और लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।